रायगढ़। रायगढ़ जिले में बुधवार की सुबह डबरी में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है। युवक के चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले है। जिससे यह पूरा मामला हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चानमारी में स्थित डबरी में आज सुबह कैलाश सारथी 19 साल, निवासी डुगरूपारा की लाश मिलने से मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। जिसके बाद गांव के ग्रामीणों ने धरमजयगढ़ पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
गांव के ग्रामीणों ने अनुसार मृतक युवक के चेहरे के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं जिससे उन्हें आशंका है कि युवक की हत्या करके अज्ञात आरोपियों ने शव को डबरी में फेंका गया होगा। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।










