खेत में काम कर रही महिला पर तीन भालूओं ने किया अटैक, चीख पुकार सुनकर ग्रामीण पहुंचे मौके पर, तब बच सकी जान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरजपुर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र से इस वक्त एक बड़ी दर्दनाक घटना के सामने आ रही है। यहाँ रामपुर गांव की रहने वाली बसंती राजवाड़े पर सुबह खेत में काम करने के दौरान तीन भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से महिला बुरी तरह जख़्मी हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रोज की भांति सुबह खेत में काम करने पहुंची थी, तभी झाड़ियों से निकले भालुओं ने उस पर हमला बोल दिया। वही घटना के पश्चात महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। शोर सुनते ही भालू जंगल की ओर भाग निकले, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। उसे तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालुओं को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की व्यवस्था की जाए ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। ओड़गी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में आयोजित नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला, आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लुट