सैकड़ों लोगों ने ओ.पी.के समक्ष किया भाजपा प्रवेश, अमित शर्मा,ज्योति यादव व प्रशांत यादव की अगुवाई में हुआ भाजपा प्रवेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। भाजपा के लगातार हो रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर लामीदरहा उपसरपंच, पंच के अलावा सैकड़ो लोगों ने प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया है। अमित शर्मा एवं क्षेत्र की पार्षद व प्रतिनिधि के अगुवाई में लोगों भाजपा प्रवेश किया है।
वार्ड क्र 08 में आयोजित पार्लर कोर्स में प्रशिक्षित महिला व बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र सह सम्मान समारोह में पधारे रायगढ़ के लोकप्रिय विधायक,प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चैधरी के विकाश कार्यो से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत लामीदरहा के उपसरपंच डाली हरीश यादव सहित पंचगण सुनीता लकड़ा,नरेश लाल चैहान,नीरा खड़िया व सैकड़ो ग्रामीणों ने अमित शर्मा एवं वार्ड क्र. 8 की पार्षद ज्योति यादव व पार्षद प्रतिनिधि प्रशांत यादव के अगवाई में भाजपा प्रवेश किया।
इस दौरान वित्त मंत्री ओ. पी.चैधरी ने सभी को भगवा गमछा पहनाकर सभी को विधिवत भाजपा प्रवेश कराया और ग्राम पंचायत लामीदरहा के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। भाजपा प्रवेश करने वाले लोगों का कहना था कि वे भारतीय जनता पार्टी के विकास के कार्य को देखते हुए काफी प्रभावित हुए है।
इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चैहान सभापति डिग्रीलाल साहू सहित एम आई सी सदस्य पूनम सोलंकी अशोक यादव अमित शर्मा पूर्व पार्षद श्रवण सिदार ,पार्षद नब्बू खान,पार्षद अनु सारथी,पार्षद आनंद भगत महिला मोर्चा अध्यक्ष शोभा शर्मा,घासी वस्त्रकार,शैलेन्द्र सिंदर,विकाश केडिया, प्रदीप पटनायक लक्ष्मी वैष्णव व सैकड़ो की संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में आयोजित नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला, आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लुट