संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को गांजा पकड़ने में मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता, 12 लाख की 56.5 किलोग्राम गांजा के साथ ग्रैंड विटारा कार में दो आरोपी पकड़ाए.. दोनों जेल दाखिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सरगुजा। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम को मादक पदार्थ गांजा पकड़ने में अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी है,, सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि कल शाम को थाना लखनपुर जिला सरगुजा के पुहपुटरा मार्ग पर गस्त के दौरान एक नई ग्रैंड विटारा कार को जब ओवरटेक कर आगे निकला गया तो कार के ड्राइवर की हड़बड़ाहट देख शक हुआ.. शक के आधार पर कार को छेक कर रोका गया और जब ड्राइवर से पूछा गया कि क्यों हड़बड़ा रहे हो, तो ड्राइवर ने बताया कि कार में गांजा रखा हुआ है।
कार में बैठे दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम जगत राम राजवाडे तथा अरविंद राजवाड़े बताया.. कार की तलाशी जब ली गई तो उड़नदस्ता की टीम हक्की-बक्की रह गई, पूरे कार में गांजा का पैकेट भरा हुआ था जब पैकेट को गिना गया तो कुल 54 पैकेट गांजा के थे..जिनका कुल वजन 56.559 किलोग्राम होना पाया गया.. मौके पर दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 सी के तहत गिरफ्तार कर आज विशेष न्यायाधीश नारकोटिक्स अंबिकापुर में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ। आरोपी जगत राम राजवाडे कोरजा नवापारा थाना लखनपुर जिला सरगुजा का रहने वाला है तथा दूसरा आरोपी अरविंद राजवाड़े भिट्ठी कला थाना मणिपुर जिला सरगुजा का रहने वाला है।। जप्त गांजे का कुल बाजार मूल्य 1200000 है।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा हुआ है.. नशीले इंजेक्शन के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद गांजा के बड़ी खेप को पकड़ने में कल उड़नदस्ता टीम को सफलता हाथ लगी.. सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि संभागीय आबकारी उड़न दस्ता संभाग सरगुजा टीम की गांजा पकड़ने के मामले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही है, रंजीत गुप्ता ने बताया कि इसके पूर्व पिछले साल मुकेश राम यादव को 40 किलो गांजा के साथ फोर्ड इको स्पोर्टस कार में पकड़ा गया था उक्त आरोपी मुकेश राम यादव को न्यायालय ने 14 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 100000 के जुर्माने की सजा सुनाई थी।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई.. साथ में आबकारी उप निरीक्षक तेजराम केहरी तथा मुख्य आरक्षक रमेश दुबे नगर सैनिक गणेश पांडे रणविजय सिंह ओमप्रकाश गुप्ता तथा महिला सैनिक राजकुमारी सिंह अंजू एक्का तथा आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में आयोजित नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला, आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लुट