ओडिशा से लापता नाबालिग बरामद, नाबालिग को भगा ले जाने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस ने थानाक्षेत्र से लापता हुई किशोर बालिका को ओडिशा से सकुशल दस्तयाब करते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया में रिमांड पर भेज दिया है। बीते 25 नवंबर को बालिका की मां ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी 24 नवंबर की शाम से लापता है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे अपने साथ ले जाया गया है। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में सामने आया कि बालिका आदित्य दुबे नामक युवक के संपर्क में थी, जो घटना के बाद अपने कार्यस्थल से गायब हो गया था और उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। पुलिस ने तकनीकी और मानव स्रोतों की मदद से आरोपी की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी। इसी दौरान उसके देवगढ़, ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली, जिस पर पुलिस टीम तत्काल एएसआई नंद कुमार सारथी के नेतृत्व पुलिस टीम देवगढ़ रवाना हुई और आरोपी को पकड़ लिया। उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में बालिका ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का प्रलोभन देकर मोटरसाइकिल से अपने साथ भगा ले गया था।
बालिका का महिला उप निरीक्षक वीना साहू से कथन दर्ज कराया गया और उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। आरोपी आदित्य दुबे के विरुद्ध प्रकरण में धारा 87, 64(2)(एम) बीएनएस, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई है। आज आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। पूरी कार्रवाई में प्रभारी थाना चक्रधरनगर उप निरीक्षक गेंदलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी, आरक्षक शैलेन्द्र पैंकरा और महिला आरक्षक दरोथिया किण्डो की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में आयोजित नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला, आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लुट