राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी स्पर्धा में रायगढ़ को मिला तीसरा स्थान, युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का किया प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी प्रतियोगिता में रायगढ़ जिले के युवा खिलाडियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है।
मिली जानकारी के अनुसार चंद्रोदय कप जो की छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में आयोजित एक राज्य स्तरीय सीनियर हॉकी 7वीं प्रतियोगिता है। यह टूर्नामेंट 28 फरवरी से 2 मार्च तक मिनी स्टेडियम, कॉलेज रोड, महासमुंद में आयोजित किया गया था। इसमें राज्य की प्रमुख हॉकी टीमों ने हिस्सा लिया था। इस मुकाबले में पहले प्राइस बिलासपुर अकैडमी और दूसरे स्थान जांजगीर और तीसरा स्थान रायगढ़ की टीम रही।
रायगढ़ जिले के युवा खिलाडियों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए राजनांदगांव की टीम को 5-2 से करारी शिकस्त देते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में रायगढ़ की टीम के कप्तान रविन्द्र यादव ने 1 गोल मारा, जबकि लालजीत मिंज 2 गोल, मदन भगत 1 गोल के अलावा नरेश लकड़ा ने भी 1 गोल मारते हुए जीत हासिल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
रायगढ़ की टीम में बेस्ट डिफेंडर के रूप में शोभित कुजूर, मनोज कुजूर, विकास केरकेट्टा, दिव्यप्रकाश मिंज, मनोज कुजूर के अलावा गोलकीपर के रूप में अजय कुजूर रहे। इस टीम के कोच अभिषेक मिंज के अलावा मैनेजर के रूप में अमुल चौहान थे।

Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें