कांकेर। कोयलीबेड़ा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से लंबे समय तक दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की आरोपी उमेश कुमार मरकाम (23), निवासी ग्राम हवेचुर, थाना ताड़ोकी से करीब दो वर्ष पहले पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का वादा कर प्रेम संबंध बनाए और विभिन्न स्थानों पर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में युवती ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।