गरियाबंद।
गरियाबंद से वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर दो संदिग्धों को दो बाघों की खाल और पैंगोलिन की खाल के बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में शिकार के तार इंद्रावती-अबूझमाड़ क्षेत्र से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी पोचिंग टीम ने गरियाबंद पुलिस के समन्वय से बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से दो बाघों की खाल और पैंगोलिन की खाल का बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी महाराष्ट्र के चंद्रपुर और पाखंजूर क्षेत्र से जुड़े हुए हैं।
वन विभाग के अनुसार बरामद बाघों की खाल में से एक खाल का आगे का पंजा गायब मिला है। जांच में यह भी सामने आया है कि बाघों का शिकार इंद्रावती-अबूझमाड़ क्षेत्र में किए जाने की आशंका है। मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है।
पूरा प्रकरण पश्चिम पारलकोट परिक्षेत्र, भानुप्रतापपुर वन मंडल में दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में आरोपियों के पुलिस विभाग से जुड़े होने की बात भी सामने आई है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और वन विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा हुआ है।
इस मामले में उदंती सीतानदी
रिजर्व के डिप्टी डायरेकर वरुण जैन का कहना है कि सुचना के बाद ये कार्यवाही की गई है जिसमें वन्य जीव का शिकार करके उनकी खाल बेचने वाले तस्करों को रिजर्व फॉरेस्ट में अवैध रूप से सक्रिय पाए जाने पर टीम की मदद से पकड़ा गया है।
Continue With Google
Comments (0)