वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रतनलाल डांगी खिलाफ महिला ने की शिकायत दो सदस्य जांच टीम गठित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं बिलासपुर संभाग के पूर्व आई जी रतनलाल डांगी के खिलाफ एक महिला ने शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मुख्यालय ने दो सदस्य जांच टीम गठित करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस महानिरीक्षक रतन लाल डांगी के खिलाफ 15 अक्टूबर को पुलिस मुख्यालय में शिकायत करते हुए बताया है कि उसे शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। इस मामले में रतन लाल डांगी द्वारा भी उक्त महिला के खिलाफ ब्लैकमेल किये जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई है। प्राप्त शिकायतों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस मुख्यालय स्तर पर डॉ. आनन्द छाबड़ा, भापुसे-2001, पुलिस महानिरीक्षक एवं श्रीमती मिलना कुर्रे, भापुसे. पुलिस उप महानिरीक्षक की दो सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। जॉच समिति व्दारा प्रस्तुत रिर्पोट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में आयोजित नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला, आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लुट