देश में बड़ा आतंकी हमला टला, गुजरात ATS ने ISIS मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुजरात के गांधीनगर से सटे अडालज इलाके में आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात की कार्रवाई में एटीएस ने आईएसआईएस से जुड़े तीन संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ये तीनों देश के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे थे। ATS को खुफिया सूचना मिली थी कि अडालज में कुछ संदिग्ध युवक ठहरे हुए हैं और आतंकी गतिविधियों की योजना बना रहे हैं। टीम ने तुरंत छापेमारी की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

दो आतंकी यूपी से, एक हैदराबाद का निवासी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा आतंकी हैदराबाद का निवासी है। तीनों हथियार और विस्फोटक सामग्री हासिल करने के लिए गुजरात पहुंचे थे।
Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में आयोजित नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला, आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लुट