निगम आयुक्त अचानक पहुंचे आलोक सिटी माॅल, अवैध निर्माण मामले में संचालक को लगाई फटकार, दुकानों के सामने चला बुलडोजर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के साथ-साथ बड़े माॅल संचालकों द्वारा अवैध पार्किग के जरिये यातायात प्रभावित करने संबंधी कई शिकायतों को लेकर आज नगर निगम की टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए माॅल संचालक को कड़ी चेतावनी देते हुए सामने बनी सीढ़ियों व अवैध निर्माण को बुलडोजर से ढहा दिया। शहर के बीचो बीच महात्मा गांधी चैक के पास स्थित आलोक सिटी माॅल में हुई इस कार्रवाई को लेकर माॅल संचालक ने कई बार नियमों का सीधा उल्लंघन किया था और बार-बार इसकी शिकायत निगम तक पहुंच रही थी और अब जाकर निगम की टीम ने न केवल संचालक को कडी फटकार लगाई बल्कि उसके द्वारा किये जाने वाले अवैध अतिक्रमण व यातायात को प्रभावित करने मामले में जुर्माना के साथ-साथ कार्रवाई भी की है।
एक जानकारी के अनुसार नगर निगम आयुक्त बृजेश कुमार क्षत्रीय आज सुबह करीब 12 बजे शहर की यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त करने के अलावा अवैध पार्किंग तथा अवैध निर्माण का निरीक्षण करने निकले थे, इसी दौरान आलोक सिटी माॅल के सामने बनी दुकानांे की सीढ़ियां व आलोक सिटी माॅल की गाड़ियों को गलत तरीके से खड़ी करके यातायात व्यवस्था को खराब करने के साथ-साथ नियमों की अनदेखी करते पाये जाने पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से सामने बनी सीढियों के अलावा अन्य कई जगह को तोड दिया। इस बीच माॅल संचालक जब निगम आयुक्त बृजेश कुमार क्षत्रीय से बहस की तब उन्होंने माॅल संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी की, जिस प्रकार नियमों की अनदेखी उनके द्वारा की जा रही है उससे कई निर्माण कार्य जो माॅल में किये गए हैं उन पर भी गाज गिर सकती है। साथ ही साथ आयुक्त ने संचालक को यहां तक कहा कि गड़े मुर्दे उखाडोगे तो नगर निगम का बुलडोजर और गरजेगा।
यहां यह बताना लाजमी होगा कि शहर के भीतर स्थित आलोक सिटी माॅल के सामने व बगल की सड़क लगातार यातायात व्यवस्था खराब होनें से चर्चा में रहती है और यहां घंटो तक जाम भी लगा रहता है। बताया जाता है कि आलोक सिटी माॅल के संचालक द्वारा अपनी कई जगहों को किराये में देकर लाखों रूपये बंटोरे जा रहे हैं और किराये में दी गई दुकानों के सामने पार्किग की कोई व्यवस्था नही होनें से यह स्थित लगातार बन रही थी। एक जानकारी के अनुसार हर माह कई लाख रूपये बंटोरने के बाद भी संचालक द्वारा निगम के नियमों को ठंेगा दिखाया जा रहा था और अब जाकर निगम ने अचानक ताबड़तोड कार्रवाई करते हुए यह बता दिया कि उनकी जद में कोई भी बड़ा या छोटा व्यक्ति नियमों की अनेदेखी करते पाया जाया तो उसे बख्शा नही जाएगा।

Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में आयोजित नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला, आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लुट