आबकारी उड़नस्ता टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, नशे का एक और सप्लायर पहुंचा जेल, 2 लाख के 200 इंजेक्शन हुआ बरामद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरिया । संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम की ताबड़तोड कार्रवाई जारी है। इस बार टीम ने कोरिया जिले में छापामार कार्रवाई करते हुए एक युवक के पास से 2 लाख रूपये के 200 नशीले इंजेक्शन बरामद करते हुए आरोपी को जेल भेजा है। एक के बाद एक कार्रवाई से नशे के सप्लायरों में हडकंप मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की टीम की नशीले इंजेक्शन के सौदागरो पर पूरे सरगुजा संभाग में लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला कोरिया के थाना पटना चैकी पंडोपारा अंतर्गत सांवारांवा निवासी दिलीप सोनवानी अपने घर में भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन रखकर बिक्री करता है। इस सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने दिलीप के पास से खरीदी करवाकर प्लानिंग के तहत आज सुबह-सुबह दिलीप सोनवानी के घर दबिश दी, दिलीप सोनवानी घर पर मौजूद था उसके घर की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक बोरी में 100 नग REXOGESIC INJECTION तथा 100 नग AVIL INJECTION बरामद हुआ। जब्त नशीले इंजेक्शन की कीमत करीब 2 लाख रूपये बताई जा रही है। इस मामले में आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बैकुंठपुर में रिमांड के लिए प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

अन्य जिलों में भी होगी कार्रवाई
इस मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया ने मीडियो को बताया कि कोरिया जिला में यह उड़नदस्ता टीम की पहली कार्रवाई है, इसके पूर्व सरगुजा संभाग के सरगुजा सूरजपुर एवं बलरामपुर जिले में नशीले इंजेक्शन की कार्रवाई की जा चुकी है, जशपुर और एमसीबी के इंजेक्शन विक्रेताओं की पतासाजी की जा रही है जल्द भी उन जिलों में भी कार्रवाई होगी।

31 वीं बड़ी कार्रवाई
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में नशीले इंजेक्शन के विक्रेताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे सरगुजा संभाग में नशे के सौदागरो में हड़कंप मचा हुआ है। यह पिछले चार महीनो में नशीले इंजेक्शन,कफ सिरप विक्रेताओं पर 31 वीं बड़ी कार्रवाई है।

इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।।आबकारी उपनिरीक्षक तेजराम केहरी,मुख्य आरक्षक रमेश दुबे,अशोक सोनी,नगर सैनिक गणेश पांडे, रणविजय सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता एवं महिला सैनिक अंजू एक्का की कार्यवाही में सराहनीय भूमिका रही।

Samachar Doot
Author: Samachar Doot

Leave a Comment

और पढ़ें

गारे पालमा सेक्टर-01 के विरोध में आयोजित नाकेबंदी के दौरान जिंदल कर्मियों पर जानलेवा हमला, आगजनी, सुरक्षा प्रहरियों के लायसेंसी बंदूकें, माइनिंग सर्वे उपकरण, लैपटाॅप और अन्य कीमती सामग्रियों की लुट